Monday 1 August 2016

कैसे बनाये कम लागत में computer



आज का युग computer युग हैं! हर तरह के कामो के लिए आज बड़े पमाने पे डिजिटल उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है जिसमे computer का अहम रोल है!


डिजिटल गैजेट्स + Internet, के जरिये हम ऑनलाइन रेलवे reservation, ऑनलाइन shopping और लगभग 90% काम अपने घर बैठे-बैठे ही कर सकते है!

Digital टेक्नोलॉजी ने हमारे काम को काफी आसान कर दिया है!
अब बात आती है कि हम कैसे कम खर्चो पे एक perfect computer को तैयार कर सके! और आज आपको ऐसा computer establish करना सिखाया जायेगा, जो आपने अनुकूल budget में होगा!

सस्ता और शानदार computer बनाने के लिए आपको इन चीजो की जरुरत पड़ेगी –
    1.   Raspberry Pi
    2.   कोई भी screen - TV, LCD, LED
    3.   Mouse and Keyboard (दोनों USB port)
    4.   एक pendrive या memory चिप

·      Raspberry pi एक एटीएम card जितना छोटा डिजिटल circuit है! इसके अंदर वो सारी चीजें है जो एक बड़े computer में होती है! जैसे कि processor, RAM, etc,. इसकी कीमत और computers के मुकाबले बहुत कम है! 
 

·      दूसरी चीज आपको कोई भी digital screen चाहिए होगी (output देने के लिए) – आपका पुराना TV, LCD, led, etc,. Raspberry pi screen से connect हो जाता है, और OS display करता है!


·      तीसरी चीज होगी mouse and keyboard, जिसके जरिये user Input दे सकता है! ये दोनों USB होने चाहिए!



सब चीजे आने के बाद:-

·      Raspberry pi के साथ दो wire आते हैं! एक raspberry pi को बिजली देने के लिये और दूसराः raspberry pi को screen से connect करने के लिए! Raspberry pi के साथ HDMI wire आता है, जो आज के fresh screens के लिए बनाया गया है! और अगर आप old screen use कर रहे है, जिसमे HDMI port नही है: तब आपको RCA केबल खरीदना होगा!


·      Raspberry pi के कई मॉडल आते है, सब सस्ते है! इनमे 1 या 2GB तक की RAM के साथ हाई-processor भी होता है!


·      Raspberry के साथ एक  8GB memory card आता है! जिसके जरिये आप उसमे (Linux: Raspbian) Operating System डाल सकते है! अगर आप window डालने की इच्छा रखते है, तब भी आप ऐसा कर सकते है!


·      Raspberry pi में external memory का port दिया गया है, जिसके जरिये आप अपने storage (space) को अपने मन मुताबिक बढ़ा सकते हैं!

·      Raspberry pi के साथ एक wifi-connector भी आता है, जो आपको wireless नेटवर्क्स से connect करता है! साथ ही इसमें ethernet port भी है, जो ब्रॉडबैंड के लिए use किया जाता है!


·      इसमें(raspberry pi) एक sensor port  भी आता है, जो आपको तरह तरह के गैजेट्स(sensors) बनाने में मदद करता है! आप इसकी मदद से काफी तरह के sensors इजाद कर सकते है!

Raspberry pi : 5600 रूपए (Online मिलेगा)
Mouse : 150 रूपए (कही से भी ले सकते है)
Keyboard : 200 रूपए (कही से भी ले सकते है)   


आपकी total लागत आती है : केवल 6,000 रूपए (अगर आपके पास कोई screen हो), नही तो आपको एक screen खरीदनी होगी!

sirf सात हज़ार रूपए में आपने एक computer बना दिया, जो आज के ज़माने के हिसाब से latest भी है! इसमें आप वो सारे काम कर सकते हैं, जो एक आम computer में किया जा सकता है! 

ये एक experimental gadget भी है, और इसके जरिये आप तरह तरह के अविष्कार कर सकते है!

No comments:

Post a Comment